देश की प्रथम स्वच्छता हीरो शिवानी को सम्मानित करते नगरायुक्त
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड निवासी ज्योतिषाचार्य जोगेंद्रनाथ की छोटी बेटी शिवानी शर्मा देश की पहली स्वच्छता हीरो घोषित हुई हैं। नगरायुक्त ने शिवानी को अपने कार्यालय में स्वच्छता हीरो का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिवानी को देश की पहली स्वच्छता हीरो घोषित किया है।
शिवानी ने नगर निगम द्वारा ग्रीन ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से शहर में चलाए जा रहे पेंट माई सिटी अभियान में ना केवल हिस्सा लिया, बल्कि दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए अभियान से जोड़ा। शिवानी ने बताया कि वह स्कूल आते-जाते दीवारों पर पेंटिंग बनते हुए देखती थी। चूंकि पेंटिंग उसका पसंदीदा विषय है तो वह सोचती थी कि लोग उसकी बनाई पेंटिंग भी देखें। ऐसे में उसने अभियान से जुड़ने का निर्णय लिया। आशीष सचदेवा ने बताया कि शिवानी सौ से अधिक पेंटिंग में योगदान दे चुकी हैं और अब भी जुड़ी हुई हैं। शिवानी की पेंटिग्स उसकी भूमिका को स्वच्छता सर्वेक्षण की साइट पर अपलोड किया था। जिस पर टीम ने शिवानी का चयन करते हुए उसे स्वच्छता हीरो घोषित किया। शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शिवानी को माता-पिता के साथ बुलाकर सम्मानित किया। सहायक मंडलायुक्त संजय कुमार, महापौर संजीव वालिया और सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने भी बधाई दी है।