संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एमएसयू परिसर और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित एलएलएम और मास्टर ऑफ लॉ तथा अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित एमएड में सत्र 2025-27 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुक्रवार को पूर्ण हो गई। 27 अक्तूबर को कॉलेजों का आवंटन होगा। इसके बाद 27 से 30 अक्तूबर तक अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. ओमकार सिंह ने बताया कि तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई गई है। काउंसिलिंग के लिए 17 से 24 अक्तूबर तक का समय दिया गया था। अब 27 अक्तूबर को विश्वविद्यालय द्वारा सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों का प्रवेश सूचकांक तथा अभ्यर्थी द्वारा भरे गए विकल्पों की प्राथमिकता, आरक्षण आदि के आधार पर सीट आवंटन की जाएंगी और अलॉटमेंट लेटर अपलोड किए जाएंगे।
27 से 30 अक्तूबर तक अभ्यर्थी सीट आवंटन होने के बाद अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश समिति के सामने मूल पत्राजातों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेंगे। 30 अक्तूबर को ही महाविद्यालय पहली काउंसिलिंग के छात्रों के प्रवेश समर्थ पोर्टल एवं विश्वविद्यालय पोर्टल पर कंफर्म करेंगे।