फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पार्षदों और निगम कर्मचारियों ने की डिजिटल स्वगणना

Sat, 09 May 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनगणना-2027 के तहत शुक्रवार को जनमंच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पार्षदों और नगर निगम कर्मचारियों को डिजिटल स्वगणना कराई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर डाॅ. अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/जिला जनगणना अधिकारी सलिल कुमार पटेल, उप सभापति मयंक गर्ग ने दीप जलाकर की। महापौर ने जनगणना को देश के विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं बनती हैं वह जनसंख्या के आधार पर तैयार होती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की गणना कराकर इसमें सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सबको अपनी स्वगणना अपने मोबाइल से करनी है। इसमें वैधानिक प्रावधान किया गया है कि किसी का डेटा कोई चुरा नहीं सकता। अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी सलिल पटेल ने कहा कि जनगणना-2027 जनकल्याण की एक बड़ी दिशा निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

स्व-गणना पूरी तरह डिजिटल है, जिसमें कोई पेपर वर्क नहीं है। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी अपने मोबाइल से स्वगणना कर सकता है। एडी जनगणना आशुतोष ने पार्षदों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया और डिजिटल स्वगणना कराई। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेशचंद, सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें