चिलकाना। जनगणना 2027 की प्रारंभिक तैयारियों एवं जानकारी देने के उद्देश्य से नगर पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल, काॅलेजों एवं मदरसों के प्रधानाचार्यों तथा प्रबंधकों को जनगणना कार्य की रूपरेखा समझाई गई। इस दौरान फील्ड ट्रेनर मुकेश शर्मा तथा राजकुमार ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में भवनों की गणना एवं सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक मकान, परिवार और उसमें रहने वाले सदस्यों का विवरण एकत्र किया जाएगा। नगर पंचायत चेयरपर्सन फूलबानो अंसारी ने भी सभी से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील की। सभासद अनुपम जैन, विनय कश्यप, मोहम्मद तौकीर, प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह, शालू जैन, प्राची बब्बर, नितेश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।