फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पहुंचे 218 अभ्यर्थी, दूसरे दिन की काउंसिलिंग स्थगित

विज्ञापन
नुमाइशकैंप स्थरत यूआरसी में कॉउसलगिं में अभिलेखा प्रक्रिया से गुजरते आभियार्थी सोशल डिस्टेंश ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पहले दिन पहुंचे 218 अभ्यर्थी, दूसरे दिन की काउंसिलिंग स्थगित
विज्ञापन

सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को सहारनपुर में काउंसिलिंग हुई। पहले दिन कुल 218 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। दोपहर में भर्ती पर स्टे होने की वजह से चार जून को होने वाली काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई। इससे अभ्यर्थियों में मायूसी है।
जनपद में कुल 589 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है। पहले दिन बुधवार को 218 महिला और दिव्यांग (महिला एवं पुरुष) अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। काउंसिलिंग के लिए नुमाइश कैंप स्थित यूआरसी परिसर में सुबह दस बजे बुलाया गया था, मगर अभ्यर्थी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह दस बजे शुरू हुई काउंसिलिंग शाम चार बजे तक चली, जिसमें सभी अभ्यर्थी पहुंचे। काउंसिलिंग नगर शिक्षा अधिकारी संजय भारती, नानौता के खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत, बलियाखेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील गौड़, धर्मेश, अजय धीमान, रामासुदन, कृष्णा, संदीप आदि द्वारा ली गई। काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र और शपथ पत्र जमा कराए गए। शपथ पत्र इसलिए लिया गया कि वह ट्रांसफर के लिए अप्लाई नहीं करेंगे। उधर, काउंसिलिंग चलने के साथ ही भर्ती पर स्टे होने के बाद शासन से आदेश भी प्राप्त हो गया, जिसके बाद विभाग ने चार जून को होने वाली 371 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग स्थगित कर दी है। इससे अभ्यर्थियों में मायूसी है।
विज्ञापन

-------
सोशल डिस्टेंसिंग फेल
काउंसिलिंग के लिए पहुंची महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों के साथ कोई ना कोई परिजन पहुंचा था। ऐसे में यूआरसी परिसर में भीड़भाड़ रही। इसी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नजर नहीं आई। लिस्ट में नाम देखने के लिए भी अभ्यर्थी एक-दूसरे से सटे नजर आए।
विज्ञापन

-------
काउंसिलिंग के पहले दिन 218 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। पहले दिन की काउंसिलिंग करा ली गई है, मगर भर्ती पर स्टे आने के बाद शासन से जारी किए गए आदेश पर चार जून की काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई है।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें