फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मोदी के स्वागत के लिए सजा काॅरिडोर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच होगी पुष्प वर्षा

Tue, 14 Apr 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे बना राजनीतिक मंच : लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बिहारीगढ़ में एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड
विज्ञापन
छुटमलपुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तकबाल के लिए एलिवेटेड काॅरिडोर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। हेलीकाॅप्टर से उतरते ही प्रधानमंत्री जब खुली गाड़ी में सवार होकर इस काॅरिडोर पर चढ़ेंगे तो एक गलियारे में खड़े भाजपाई और ग्रामीण पुष्प वर्षा से उनका सत्कार करेंगे।
विज्ञापन



12 किमी लंबे एलिवेटेड रोड के दोनों किनारों की साउंड फ्रूफ रेलिंग पर प्रत्येक पचास कदम पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के फोटो भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बीच बीच में लगे मां शाकंभरी और डाट काली मंदिर के चित्र भी आकर्षित कर रहे हैं। डिवाइडर पर लगी लाइटों को तिरंगे रंग की बंदरवार से सजाने के साथ ही मोदी के कटआउट लगाए हुए हैं।
वन्य जीव गलियारे में प्रवेश करते ही मोदी के स्वागत के लिए करीब एक किमी तक लोहे की बैरिकेडिंग करके भाजपाइयों और ग्रामीणों के खड़े होने का स्थान आरक्षित किया है। यहां से यह लोग प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा करेंगे। बीच-बीच में करीब बीस स्टेज बनाए गए हैं जिन पर बच्चे कला और संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति देंगे। इनके पीछे पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। इससे छह किमी आगे ले बाई से पहले प्रधानमंत्री के लिए एलिवेटेड काॅरिडोर की विशेषताओं वाली प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें एलिवेटेड के नीचे से गुजरते बारह सिंघा, सेही, गुलदार, सांभर और हिरन आदि जानवर दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री इसका रुककर अवलोकन करेंगे। यहां दूरदर्शन की टीम भी तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन



रोड पर बजने लगी मोबाइल की घंटी
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले एलिवेटेड रोड पर मोबाइल की घंटी भी बज उठी है। पहले पुराने रास्ते पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच मोबाइल नेटवर्क नहीं था। इस कारण यात्रियों को अपने प्रियजनों से संपर्क करने में बड़ी दिक्कत उठानी पड़ती थी। एलिवेटेड रोड पर 12 मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इन्हें अब शुरू कर दिया गया है। सोमवार को इस पर राहगीरों के मोबाइल की घंटी बजी तो वह चौंक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें