दुकान को सील करते निगम अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकायादारों पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को छह दुकानों को सील किया। इसके अलावा शिविर लगाकर कुल 8.50 लाख रुपयों की वसूली भी की।
बृहस्पतिवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में निगम ने बकाया गृहकर वसूली के लिए नुमाइश कैंप, रायवाला चौक, काजीपुरा, गुरुद्वारा रोड पर चार शिविर लगाए। इन चारों शिविरों में निगम द्वारा 8.50 लाख से अधिक की बकाया राशि नकदी एवं चेक के माध्यम से वसूल की। साथ ही रायवाला में छह दुकानों को बकाया चुकता ना करने पर गृहकर विभाग द्वारा सील किया गया। निगम की टीम में प्रवर्तन दल से नरेश, प्यार सिंह, हेमराज, प्रदीप, प्रवीण, बिक्रम, शिवकुमार, रणदीप, जगपाल, पवन व नवाबुद्दीन तथा गृहकर विभाग से राजस्व निरीक्षक लोकेश, विकास, नितिन, पूनम तथा कर संग्रहकर्ता जय कुमार, नदीम, विकास शर्मा, सलीम, परवेज आदि रहे।