फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कर नहीं चुकाने पर निगम ने सात दुकानें सील की

विज्ञापन
टोपिया सराय में दुकाने सील करते नगर निगम के अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गृह कर नहीं चुकाने पर नगर निगम अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सात दुकानों को सील किया है। अधिकारियों ने चेताया कि जो भी बड़े बकाएदार हें। यदि वह खुद ही कर जमा नहीं कराते हैं तो उनकी संपत्तियां सील और कुर्क की जाएंगी।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम के कर विभाग ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम के राजस्व विभाग ने टोपिया सराय में दो संपत्तियों की सात दुकानों को सील कर दिया। उक्त संपत्ति के स्वामियों पर पिछले काफी समय से गृहकर व जलकर के रूप में कर बकाया चल रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि कर जमा कराने के बाद ही सील खोली जाएगी। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि जिन लोगों पर कई साल का कर बकाया है या जो बडे़ बकायेदार हैं। उन पर अभी संपत्ति सील की कार्रवाई की जा रही है, यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कराया जाता तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बकायादारों के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई के समय प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के अलावा नरेश चंद, हेमराज, गृहकर विभाग से कर अधीक्षक विनय शर्मा, कर निरीक्षक लोकेश, कर संग्रहकर्ता शमशाद, प्रवेश, अहमद रजा व राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें