फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स नहीं चुकाने पर निगम ने पांच दुकानें सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। टैक्स के बड़े बकाएदारों पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पांच दुुकानों को सील किया गया है। इसके अलावा शिविर लगाकर 15 लाख रुपये के टैक्स की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम की टीम मंगलवार को खानआलमपुरा व देहरादून रोड पर कई बकाएदारों के पास पहुंची। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ने बताया कि लाखों रुपये के बकाएदारों की संपत्ति सील करने के निर्देश नगर निगम के हैं। ऐसे में पांच दुकानें सील की गई हैं। इसके अलावा दो दुकानें और सील होनी थी, मगर दुकान स्वामियों ने तुरंत चार लाख रुपये का चेक जमा कराया। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक विनय शर्मा भी मौजूद रहे।
मानकमऊ में भूमि को कब्जा मुक्त कराया
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मानकमऊ में हडवारे की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। यहां निगम ने खसरा नंबर 297 (हड़वारे की भूमि) पर जेसीबी की मदद से निर्माणों को ध्वस्त कराया। निगम की टीम में कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, प्यार सिंह, हेमराज, प्रदीप, जगपाल, संपत्ति विभाग के लेखपाल होय्याराम, महेंद्र शर्मा, धीरज, लोकेश, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें