सहारनपुर में इन्द्र प्रस्त कॉलोनी से अतिक्रमण हटवाते निगम अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने इंद्रप्रस्थ में करीब दो करोड़ रुपये की जमीन कब्जामुक्त कराई। कब्जाधारियों ने विरोध भी किया, मगर निगम की सख्ती के बाद वह पीछे हट गए।
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नगर निगम का पार्क है, जिसके 962 वर्ग गज हिस्से पर बीते दस साल से कब्जा था, जिसकी कीमत करीब 1.8 करोड़ रुपये है। किन्हीं कारणों से पार्क को कब्जामुक्त नहीं कराया जा रहा था। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम को देखकर कब्जाधारियों ने हल्का विरोध किया, मगर प्रवर्तन दल की सख्ती के बाद ज्यादा विरोध नहीं हुआ। इसके बाद टीम ने सख्ती के साथ कब्जे को हटवाया। टीम में हेमराज, जगपाल, विक्रम आदि शामिल रहे।