देवबंद में कोरोना योद्वा पुलिसकर्मियों की आरती उतार पुष्प वर्षा करती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट/देवबंद (सहारनपुर)। कस्बे में व्यापारियों ने कोरोना वायरस से लड़ने में अहम भूमिका निभा रहे सफाईकर्मियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष वशिष्ठ गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने में सफाईकर्मी अहम भूमिका निभा रहे है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, मो. वाजिद, राशिद अली, संयम गुप्ता, शैंकित सैनी, आनंद राणा, तुशांक गर्ग, अमित कश्यप, रमन विनायक, सोनू तोमर, मनोज धीमान, सबल सिंह चौहान, दीपक गर्ग, नवीन खुराना आदि रहे।
देवबंद में एचएवी इंटर कालेज के समीप डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की आरती उतार महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। सरिता टंडन और पवित्रा उपाध्याय का कहना था कि पुलिस के जवान हर परिस्थिति का सामना कर लोगों की रक्षा कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं। ऐसे योद्धाओं का सम्मान किया जाना बेहद जरूरी है।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रवासी मजदूरों के लिए दिए मास्क और सैनिटाइजर
छुटमलपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा दीपक की अगुवाई में शिक्षकों ने जीवाला के प्रवासी मजदूर केंद्र पर पहुंचकर सेक्टर मजिस्ट्रेट आईएएस हिमांशु कुमार, बीडीओ रवि प्रकाश, बीईओ त्रिवेंद्र सिंह, जेई एमआई अर्जुन सिंह राणा आदि को यहां रह रहे मजदूरों, कर्मचारियों आदि के लिए मास्क और सैनिटाइजर भेंट किए। इस दौरान अधिकारियों के शरीर का तापमान भी मशीन के माध्यम से चेक किया गया। इस दौरान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह सैनी, मुकेश दत्त, अर्जुन सिंह, नफे सिंह, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
जीवाला प्रवासी मजदूर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट को मास्क तथा सेनेटाइजर भेंट करते प्राथमिक शिक?- फोटो : SAHARANPUR
बेहट में सफाईकर्मियों के सम्मान में पुष्पवर्षा करते व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR