फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हो रहा कोरोना संक्रमण, दस दिन में मिले 70 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। बीते दस दिन में कुल 70 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 74 लोग ठीक हुए हैं। कम होते कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा विभाग उत्साहित है, मगर साथ ही अधिकारियों की सलाह है कि लोग सावधानी में लापरवाही ना बरतें। क्योंकि कोरोना जरूर कम हुआ है, मगर खतरा टला नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की स्थिति की बात करें तो जनपद में एक दिन में 150 से अधिक तक संक्रमित मिले हैं। मगर बीते दस दिन से एक दिन में न्यूनतम दो और अधिकतम 14 तक मरीज एक दिन में मिले हैं। जबकि जनपद में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोगों की जांच हो रही है। कोरोना संक्रमण पर अंकुश की एक वजह लोगों का सजग होना रहा है। मास्क आदि को लेकर प्रशासन और पुलिस की सख्ती का भी इस पर काफी असर देखने को मिला है। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी का कहना है कि कोरोना के मरीज कम होनेे का मतलब यह नहीं है कि लोग लापरवाही शुरू कर दें। उनकी अपील है कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल करना प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। इसके अलावा हाथों की सफाई सहित सभी दिशा निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है।
बीते दस दिन में मिले मरीज
तिथि-----------मिले संक्रमित
19 जनवरी--------02
20 जनवरी--------08
21 जनवरी--------14
22 जनवरी--------09
23 जनवरी--------12
24 जनवरी--------02
25 जनवरी--------11
26 जनवरी--------06
27 जनवरी--------03
28 जनवरी--------033
पांच कोरोना संक्रमित मिले
जनपद में शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10500 पर पहुंच गई है। उधर, शुक्रवार को छह लोग ठीक भी हुए। वर्तमान में 236 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें