फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्ट : रेलवे ने सफाई करवाई, अवैध कब्जे हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत उत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को कई जगहों पर गंदगी को साफ कराने के साथ ही अवैध कब्जों को हटवाया गया। इस अभियान के साथ ही टीम को रेलवे संपत्ति पर कई जगहों पर अतिक्रमण का पता लगा। अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करने के साथ ही उन पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज कुमार सहित अन्य सदस्यों की टीम ने रेलवे कालोनी में लकड़ी के पुल वाले हिस्से से लेकर अंदर के चौराहों और मार्गों पर अभियान चलाया। टीम ने लोगों को अतिक्रमण के साथ ही गंदगी न करने और स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा। इसके साथ ही इन दिनों चल रहे कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया।
रेलवे की भूमि पर खड़ी स्कूल बसें भी हटाईं
अभियान के दौरान टीम ने रेलवे की भूमि पर खड़ी कुछ स्कूल बसों को भी वहां से हटवाया। इसके साथ ही वाहन चालकों से कहा गया कि वे स्कूल की ओर से दी जाने वाले पार्किंग स्थल पर ही इन स्कूल बसों को खड़ा करें।
विज्ञापन

यहां आज से बढ़ेंगे प्लेटफार्म टिकट के दाम
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट के दाम पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं। अब यहां अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशन पर भी 10 रुपये वाले प्लेटफार्म टिकट को 50 रुपये का कर दिया गया है। डिप्टी रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार से यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें