फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर बैठक
विज्ञापन

सहारनपुर। छह दिसंबर को मनाए जाने वाले बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर बसपाइयों ने तैयारी तेज कर दी हैं। सोमवार को सांसद हाजी फजलुर्रहमान के निवास पर हुई बैठक में महापरिनिर्वाण दिवस के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रभारी शम्शुद्दीन राइन ने कहा कि बहन मायावती ने बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस को इस बार भी मनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन है, जो कोरोना को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार मनाया जाएगा। गरीब और असहायों को गर्म कपड़े और जरूरी सामान बांटे जाएंगे। उन्होंने बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस और बहनजी के जन्मदिन से संबंधित होर्डिंग भी लगवाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। बैठक में सांसद हाजी फजलुर्रहमान, उत्तराखंड प्रभारी नरेश गौतम, कोर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, कुलदीप बालियान, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, नवीन कुमार खटाना, विश्वदयाल छोटन, रइस मलिक, मोहम्मद माजिद, सोनू, हाजी तौसीफ, मोकम सिंह, एस आलम आदि मौजूद रहे। उधर, डॉ. भीमराव आंबेडकर समिति भी छह दिसंबर को बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. आंबेडकर चौक पर कार्यक्रम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें