फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से दी शिकस्त, 7 विकेट लेकर मैच का हीरो बना ये गेंदबाज

Wed, 26 Nov 2025 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश को दूसरी पारी में जीत के लिए केवल 63 रन का लक्ष्य मिला, जिसे एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अयान अकरम प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 
विज्ञापन
अयान अकरम को मिला मैन ऑफ द मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मैच में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को नौ विकेट की करारी शिकस्त दी। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए अयान अकरम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

 

मैच के चौथे और अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 214 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम के पास पांच विकेट मौजूद थे, लेकिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के पांचों विकटों को मात्र 36 रनों के भीतर समेट दिया।
 

टीम की ओर से विकल्प ने 67 और फैज ने 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में रवि सैनी ने चार, अयान अकरम ने तीन, यश ने दो और कार्तिक ने एक विकेट हासिल किया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम को 63 रनों का आसान लक्ष्य मिला।
 

यूपी ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शांतनु ने 35, भव्य गोयल ने 12 और अनमोल नौसरान नौ रनों के साथ नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश की टीम इससे पहले इसी मैदान पर चंडीगढ़ को एक पारी और 176 रन के अंतर से हरा चुकी है।
 

मैच बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट मैदान पर खेला गया। बीसीसीआई के रेफरी अलिंद नायडू, अंपायर अक्षय जांबलेकर और संदीप वासुदेव चव्हाण रहे। मैनुअल स्कोरिंग प्रशांत चतुर्वेदी और ऑनलाइन स्कोरिंग एसपी सिंह ने की।
 

वीडियो एनालिस्ट के रूप में ऋषि कपूर और सतीश अवस्थी तैनात हैं। मैच के चौथे दिन एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम, अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, डॉ. सैयद फैसल, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

अयान की शानदार गेंदबाजी
अयान अकरम ने छत्तीसगढ़ के साथ खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों में कुल सात विकेट हासिल किए। उन्होंने चंडीगढ़ के साथ खेले गए मैच में भी छह विकेट हासिल किए थे। अयान अकरम सहारनपुर में मानकमऊ के रहने वाले हैं।

ये भी देखें...
Saharanpur: 'बेझिझक लगा दो पैसा, मोटा माल कमवा दूंगा', फर्जी कंपनी के नाम पर 14 लोगों से ठग लिए 44.80 लाख    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें