फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुलेट से पटाखे छोड़ने पर विवाद, फायरिंग

Sat, 02 Nov 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। गांव भाबसी गांव में बुलेट से पटाखे छोड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक मकान पर फायरिंग कर दी। हालांकि पीड़ित परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गांव भाबसी रायेपुर निवासी अमित कुमार पुत्र बासीराम ने बताया कि शुक्रवार रात उनके गांव के ही अंशुल पुत्र जयंती अपनी बुलेट से घर के सामने पटाखे छोड़ रहा था। आरोप है कि उसके मना करने पर अंशुल नहीं माना और उनके बीच कहासुनी हो गई। उस समय तो अनुज वहां से चला और कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ उनके मकान पर फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज से उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया। उनके शोर मचाने पर अंशुल और उसके साथी भाग खड़े हुए। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अमित की तहरीर पर आरोपी अंशुल और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें