फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर कागजात के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना क्षेत्र के गांव पटनी निवासी इंजीनियर मोहसिन ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों का एक ठेकेदार द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहसिन ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ठेकेदार सहारनपुर के मिशन कंपाउंड का रहने वाला है, जिसने उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों को लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में प्रयोग किया है, जबकि उससे इसकी सहमति भी नहीं ली गई। आरोप है कि उसके प्रमाण पत्रों को लोक निर्माण विभाग के प्रहरी पोर्टल पर भी अप लोड किया गया है। करीब एक साल से वह इसकी शिकायत कर रहा है तथा ठेकेदार से भी विरोध जताया है। इस वजह से वह कहीं काम नहीं कर पा रहा है और बेरोजगार हो गया है। मोहसिन की मांग है कि उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों को उक्त ठेकेदार के रिकार्ड से हटवाया जाए और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें