फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में लगी आग,16 बाइकें जलीं

Sat, 30 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में देवबंद-गंगोह मार्ग पर शुक्रवार की सुबह तेज गति से आ रहा मोटर साइकिलों से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरते हुए एचटी लाइन के तारों से जा टकराया, जिससे उसमें आग लग गई।  
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कंटेनर में लदी 16 बाइक नष्ट होने से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
   शुक्रवार को एक कंपनी की नई मोटर साइकिलों से लदा एक कंटेनर हरिद्वार (उत्तराखंड) स्थित प्लांट से गोहाना (हरियाणा) के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह सुबह करीब छह बजे नानौता थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत से बाहर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खड्ढों में जा गिरा।
  इसी दौरान उक्त कंटेनर सड़क के बराबर से होकर गुजर रही हाईटेंशन बिजली तारों से जा टकरा गया, जिस कारण कंटेनर में आग लग गई। आग लगने से उसमें लदी मोटर साइकिलें भी जलने लगी। 
विज्ञापन

  ग्रामीणों की मदद से तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कंपनी सुपरवाइजर मंगल सिंह ने बताया कि उक्त कंटेनर में 65 मोटरसाइकिल थी। इनमें से 16 क्षतिग्रस्त हुई है। इससे करीब आठ लाख रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

जसमोर गांव के मजरे पठानपुरा में बृहस्पतिवार की रात आग लगने से दो परिवारों के घर जल गए। इस दौरान दो महिलाएं और एक मवेशी भी झुलस गया। आग के तेजी से फैलने पर पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
  मस्जिद से ऐलान किए जाने पर ग्रामीणों की भीड़ ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया। बाद में सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, जिसने आग बुझाई। आग सुबह करीब 11 बजे नसीम के भूसे के कूप में लगी।
  कूप से आग की लपटें उठती देख नसीम और उसके परिवार ने शोर मचाया। जब तक आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे आग तेजी से फैलते हुए नसीम के छप्परनुमा मकान व पशुशाला में लगने के साथ ही उसके पड़ोसी यूसुफ के भूसे के कूप में लग गई। तेजी से फैल रही आग से भयभीत लोगों ने मस्जिद से ऐलान कराकर पूरे गांव से मदद मांगी। जब तक आग यूसुफ के छप्परनुमा मकान और पशुशाला में भी लग गई। ग्रामीणों की भीड़ ने जलती पशुशालाओं से मवेशियों के रस्से खोलकर उन्हें बाहर निकाला गया।
  इस दौरान नसीम की लड़की सुभाना और उनकी पड़ोसी शबनम भी झुलस गई। यूसुफ की एक गाय भी बुरी तरह से झुलस गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हादसे में पीड़ित परिवारों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें