फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान, काट रहे चक्कर

Tue, 05 May 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के भूतेश्वर मंदिर रोड स्थित मोहित विहार निवासी अरविंद शर्मा स्मार्ट मीटर से परेशान हैं। बताया कि दो मई को उन्हें मैसेज मिला कि आपका बैलेंस कम है। अपना मीटर रिचार्ज कराएं। उस दिन उनका बैलेंस 60 रुपये था। तीन मई को स्मार्ट मीटर की एप पर बैलेंस देखा तो शून्य दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एप के माध्यम से एक हजार रुपये के बैलेंस से चार्ज किया। दो घंटे बाद बाद बिल अपडेट होने के बाद बैलेंस 67 रुपये 69 पैसे दिखाया। चार मई को फिर से मीटर रिचार्ज करने का मैसेज प्राप्त हुआ। चेतावनी दी गई कि आपकी बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। वहां से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। घंटाघर स्थित बिजली घर समाधान के लिए पहुंचे। उन्हें वहां से जैन बाग बिजलीघर भेजा गया। इसके बाद वहां से दर्पण सिनेमा के पास स्थित उपकेंद्र पर भेजा गया।
वहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। घंटाघर पर कर्मचारी ने मौखिक बताया कि आपका बिल अपडेट नहीं हुआ है। चिंता मत करो आपकी बिजली नहीं काटी जाएगी। वहीं कइयों ने कहा कि आप रुपये जमा करें, अन्यथा बिजली जरूर कटेगी। उन्होंने कहा कि इस असमंजस की स्थिति से मेरे साथ ही न जाने कितने उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा। इस संबंध में सरकार और प्रशासन सख्त कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें