तीतरों। निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे पर धरनारत किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें भूमि का मुआवजा नहीं मिल जाता है, तब तक काबिज भूमि पर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
तीतरों के ग्राम कलसी में रामरायखेड़ी, बाल्लू के किसान पिछले 172वें दिन से लगातार धरना दे रहे हैं। धरने पर शामिल संदीप कुमार, पूरण सिंह, नकलीराम, सेवाराम, प्रेम सिंह उपाध्याय, रामपाल सिंह, बलराम सिंह, पूर्व प्रधान नीरज चौधरी आदि का कहना है कि सरकार किसानों की बातों को सुनने को कतई तैयार नहीं है। ऐसे में किसान भी निर्माणाधीन हाईवे पर काबिज भूमि पर हाईवे अथाॅरिटी को किसी भी सूरत में निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि वे लोग अपनी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए ही धरना दे रहे हैं।