फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुराना कलसिया रोड पर शुरू हुआ सीसी रोड का निर्माण

Fri, 16 Jan 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुराना कलसिया रोड के गांव ज्ञानागढ़ और बिशनपुर की टूटी सड़क की समस्या दूर होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सीसी रोड के निर्माण का कार्य शनिवार 10 जनवरी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई दशक से सड़क तारकोल की बनी हुई है। जलभराव और दिन रात खनन से भरे भारी वाहनों के चलने से सड़क बार-बार टूट रही थी। ऐसे में उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सीसी रोड की मांग रखी थी। लोक निर्माण विभाग ने कुछ ही समय पहले प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जहां से स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में ज्ञानागढ़ के संत रविदास मंदिर से बिशनपुर गांव के मंदिर तक सीसी रोड बनाई जा रही है। इससे दोनों गांव और यहां से गुजरने वाले अनेक गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। सीसी रोड 18 फीट चौड़ी बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुराना कलसिया रोड पर दो गांवों के बीच सीसी रोड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले 15 दिन के अंदर सड़क तैयार हो जाएगी।





ग्रामीणों की प्रशासन से मांग



ग्रामीणों की मांग है कि जिला प्रशासन गांव के बीच से दिनरात गुजरने वाले खनन सामग्री से लदे वाहनों पर रोक लगाए। उनका कहना है कि जिले में खनन बंद होने के बावजूद उनके क्षेत्र से रातभर डंपर गुजरते हैं, जिनकी वजह से सड़क बार-बार टूट रही है। यदि डंपर का चलना बंद न हुआ तो सीसी रोड भी टूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें