फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरादेव से शाकंभरी मंदिर तक हो पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, 23 जुलाई। भूरादेव से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक पुल का निर्माण कराने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा गया है कि बरसात में आने वाली बाढ़ के कारण भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में दिक्कत होती है। प्रतिवर्ष बाढ आने से काफी हानि होती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि मां शाकंभरी देवी मंदिर प्राचीन सिद्घपीठ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इस तीर्थस्थल पर प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था नहीं की है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में आसपास धर्मशालाओं का निर्माण कराकर उनका रखरखाव मां वैष्णो देवी मंदिर के तरह कमेटी बनाकर किया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में किसी भी कंपनी के टेलीकॉम की रेंज नहीं है। जिससे भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में मोबाइल कंपनियों के टावर लगवाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री अरुण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कश्यप, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शिवम कांबोज, मंडल अध्यक्ष सचिन कपूर जोगी, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष अनीता ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें