मानव मन्दिर में भूमि प्रकरण जमा सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आवास-विकास स्थित वृद्धा आश्रम मानव मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। सर्वदल के लोगों ने एक व्यक्ति पर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है।
आवास-विकास में जैन कॉलेज रोड स्थित वृद्धा आश्रम मानव मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि यह जमीन ट्रस्ट की है। सर्वदल के लोगों को सूचना मिली कि भूमि पर कब्जा करते हुए अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसका पता चलते ही सर्वदल के लोग वहां पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवाया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मानव मंदिर समिति के अध्यक्ष डाक्टर पीके शर्मा, कोषाध्यक्ष डाक्टर एसके अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पार्षद दिग्विजय चौहान, संजय गर्ग, महेंद्र सचदेवा, सपा नेता फैसल सलमानी, सचिन, सूरज शुक्ला, हरि शंकर, अनील शास्त्री, राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि यह ट्रस्ट की भूमि है, लेकिन एक व्यक्ति अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई कराई जाएगी।
मानव मंदिर में भूमि प्रकरण में मानव मंदिर की भूमि पर कब्जे के मामले में रोष जताते सर्वदलीय संघर्?- फोटो : SAHARANPUR
मानव मंदिर में भूमि पर कब्जे के विवाद के दौरान मौजूद वृद्धजन।- फोटो : SAHARANPUR