फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शों के विपरीत फेरबदल कर किया निर्माण

विज्ञापन
आवास विकास में आवासीय भवन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नक्शों के विपरीत फेरबदल कर किया निर्माण
विज्ञापन

सहारनपुर। आवास विकास कॉलोनी में 90 फीसदी लोगों ने अपने आवासीय भवनों में पुराने नक्शों के विपरीत फेरबदल कर लिया है, जो नियम विरुद्घ है। खास बात यह है कि यह सब आवास विकास परिषद के अधिकारियों की नाक के नीचे हुआ।
आवास विकास परिषद के द्वारा तैयार किए गए आवासीय भवनों के नक्शे एक जैसे थे। जिनमें फ्रंट पर सड़क से हटकर नियमानुसार जगह छोड़ी गई थी। प्लॉट के कितने क्षेत्र में भवन होगा और कितना खाली रहेगा, यह सब तय था। नियमानुसार कोई भी व्यक्त बिना आवास विकास परिषद की अनुमति के अपने भवनों में बदलाव नहीं कर सकता। मगर बीते करीब कुछ वर्षों में लोग पुराने भवनों को तोड़कर नए भवन खड़े करते चले गए। वर्तमान में मुश्किल से 10 फीसदी ही मकान पुराने नक्शे के आधार पर खड़े हैं। बाकी लोगों ने भवनों को तोड़कर नए रूप में तैयार किया है। इतना ही नहीं यहां चार से पांच मंजिला तक इमारतें बना दी गई हैं। वर्तमान में भी लोग पुराने नक्शे पर बने भवनों को तोड़कर नए भवन तैयार कर रहे हैं। खास बात यह है कि आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय के आसपास के भी भवन नक्शों के विपरीत अवैध रूप से बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन

200 लोगों को भेजे नोटिस
नई शमन नीति आने के बाद आवास विकास परिषद अधिकारियों को भवन स्वामियों को नोटिस भेजने की सूझी है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि 21 जुलाई के बाद अभी तक करीब 200 भवन स्वामियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। नोटिस में छह माह के भीतर भवन की कंपाउंडिंग कराने को कहा गया है। यदि भवन स्वामी ऐसा नहीं करते हैं तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

पहले भी भेजे गए नोटिस: एक्सईएन
आवास विकास परिषद के एक्सईएन मुकेश यादव ने बताया कि आवासीय भवनों में बदलाव करने वाले भवन स्वामियों को पहले से नोटिस जारी होते रहे हैं। कुछ लोगों ने कंपाउंडिंग पहले कराई भी हैं। अब नई शमन नीति आई है, जिसमें भवनों की कंपाउंडिंग के लिए छह माह का समय दिया गया है। इसमें छूट के साथ कंपाउंडिंग हो रही है। ऐसे में भवन स्वामियों को नोटिस भेजे गए हैं और अब भी भेजे जा रहे हैं। यदि लोग कंपाउंडिंग नहीं कराते हैं तो फिर कार्रवाई होगी।

आवास विकास कॉलोनी के आवासीय भवन।- फोटो : SAHARANPUR

आवास विकास में भवन।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें