फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
बेहट में सरकार के खिलाफ विरोध जुलूस निकालते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानूनों व जासूसी कांड के विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जुलूस निकाला और तहसील पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई चरम पर है। काले कृषि कानूनों के जरिये किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार है। देहात विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि सरकार की नीतियों से बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार ने देश को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने कहा कि प्रदेश में होने चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि प्रदेश में विकल्प के तौर पर जनता कांग्रेस को देख रही है।
विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम की मार्फत राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष शशि वालिया, पूर्व प्रमुख राव फजलुर्रहमान, जिपं सदस्य ताहिर पहलवान, रिजवान लाला व इसरार मलिक, ब्लॉक साढ़ौली कदीम अध्यक्ष चौधरी हाशिम, मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष अंकुर सैनी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल, मास्टर जमील अहमद, राव जहीर, जसबीर प्रधान मुस्तापुर, इनाम प्रधान, अशोक सैनी, राकेश सैनी, पवन सैनी, आशू मझाड़ी, इंतजार प्रधान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें