फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के विरोध में कांग्रेसियों का मौन धरना

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर मौन धरना देते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के विरोध में कांग्रेसियों का मौन धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। सीएए और एनआरसी के विरोध में कांग्रेसियों ने मौन धरना दिया। कानून को संविधान की आत्मा के विरुद्घ तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कानून को वापस लेने की मांग की। साथ चेतावनी दी है कि कानून वापस नहीं लेने पर पार्टी का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर धरने की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इमरान मसूद ने कहा कि सीएए और एनआरसी भाजपा सरकार की जनता का जाति और धर्म के नाम पर बांटने की साजिश हैं। जब तक कानून वापस नहीं लिया जाता पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करती रहेगी। शशी वालिया ने नागरिक संशोधन बिल को संविधान की आत्मा के विरुद्घ बताया। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कानून को असंवैधानिक बताया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और एसपी सिटी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। धरने में लियाकत अली, मजाहिर राना, प्रवीण चौधरी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, गणेश दत्त शर्मा, शायान मसूद, संजय वालिया, विवेककांत सिंह, वरुण शर्मा, मनीष अरोड़ा, नसीब खान, अशोक सैनी, अब्दुल कादिर, जफर प्रधान, शिव कुमार, महफज, राकेश मोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें