कानपुर में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियो को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कानपुर में बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाए।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में न ही आमजन सुरक्षित और न ही पुलिसकर्मी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि प्रदेश अपराध मुक्त हो गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। क्राइम कंट्रोल करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। पुलिसकर्मियों पर ही बदमाश गोलियां बरसा रहे हैं। ऐसे में आम जनता का क्या होगा। उन्होंने मांग की कि पुलिसकर्मियों को मारने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर फांसी की सजा दिलवाई जाए। इस दौरान अशोक शारदा, धर्म पाल जोशी, अमरदीप जैन, सचिन वर्मा, मो. आसिफ खान, विशाल, शक्ति सिंह, सुमित कक्कड़, सुकांत कपिल, सरदार हन्नी सिंह, राजा फरीद, गुलशेर अलवी, प्राणनाथ, रविंद्र कुमार, सुमित कुमार मौजूद रहे।