फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के नेतृत्व में डीआईजी से मिलने पहुंचे कांग्रेसी

विज्ञापन
डीआईजी से मिलने पहुंचे कांग्रेसी नेता इमरान मसूद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करने वालों पर हुए मुकदमों को लेकर कांग्रेसियों में रोष है। कांग्रेस नेता लगातार डीआईजी से मुलाकात कर मुकदमे वापस कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। इमरान ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन की आड़ में निर्दोष लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बेवजह दुकानों पर सील लगाकर लोगों केे बेरोजगार किया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आगजनी की घटनाएं कराई गई हैं, इसके वीडियो मौजूद हैं। घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि जब तक सीएए और एनआरसी कानून को वापस नहीं लिए जाते कांग्रेेसी शांत नहीं बैठेंगे। इसमें विधायक मसूद अख्तर, नरेश सैनी भी मौजूद रहे।
शांति समिति की बैठक हुई
सहारनपुर। पार्षद हाजी बहार अहमद अंसारी के निवास पर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे हाजी बहार अहमद ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विचार विमर्श किया। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को भी दूर किया। इस मौके पर नौशाद अंसारी, अजीत सिंह, खालिद मंसूरी, हाफिज इस्लाम, रजिउर रहमान, खुर्शीद, सुहेल, आबिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें