फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांग्रेसियों ने रखा उपवास, रघुपति राघव राजा राम का किया गान

विज्ञापन
गांधी पार्क में धरना देते कांग्रेसी
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक पर उपवास रखा। उन्होंने मनरेगा को हटाकर लाए गए नए कानून का विरोध किया। बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गान किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संदीप राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि आरएसस और भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को इस योजना से हटाकर देश के समस्त श्रमिकों, मजदूरों व गरीब ग्रामीणों का अपमान किया है। गांधी जी के नाम से आरएसस और भाजपा की असहजता कोई नहीं बात नहीं है। आरएसएस ने 1942 में महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का भी विरोध किया। हम देश के श्रमिकों व मजदूरों के हित के लिए मनरेगा के मूल स्वरूप को वापस लाने के लिए संघर्ष करेंगे।
संबोधन के बाद कांग्रेसियों ने उपवास रखा। सभी ने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम... का गायन किया। उपवास का शुभारंभ वंदे मातरम और समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर मेहरबान आलम, अशोक सैनी, राहत खलील, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, वरुण, शाजिया नाज, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, हरिओम मिश्रा, इमरान कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें