फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली संदेश पदयात्रा

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में कृषि कानून को लेकर पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकाली। इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों को बर्बादी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर देगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहली रोड थाने के सामने से शुरू हुई कांग्रेस की किसान संदेश पदयात्रा में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कृषि कानून को काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि इस कृषि कानून के लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे। कांग्रेस संदेश पद यात्रा देहली रोड से शुरू होकर मेन बाजार, इस्लामनगर रोड के अलावा सभी प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। पद यात्रा में जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह, सत्यम भुर्यांन, रवीश चंद जैन, आफताब लाला, अशोक गोयल, आबिद हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें