फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीडी जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। उसमें आरोप लगाया कि अस्पताल में भ्रष्टाचार हो रहा है तथा अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर धरना प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि अस्पताल में आने वालों से इलाज के नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जाता है। जबकि सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि आमजन को राहत मिल सके। इसके बाद उन्होंने सीएमएस डॉ. आभा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता, चेतन लाल, रवि कुमार, यशवीर कुमार, नीरज कपिल, संदीप डाबरे, मनीष कुमार सैनी, आसिफ खान, राजीव सोनकर, अनुज शर्मा, धर्मपाल जोशी, गुलशेर अल्वी, टिंकू जाटव और यूनुस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है, जो जबरन अपना ऑपरेशन कराना चाहता है, जबकि ऑपरेशन की जरूरत नहीं है। मरीज दवाओं से ठीक हो सकता है। मरीज की पैरवी के लिए कुछ लोग आज मिले थे, जिन्हें समझाया गया है। रही बात अवैध वसूली के आरोपों की तो वह बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें