फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस निकालेगी भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में विचार रखते प्रदेश महासचिव डा संजीव शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस द्वारा भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा व प्रदेश सचिव गौरव भाटी ने प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। कार्यकर्ता भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से जनता को अवगत कराएं। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा जनहित में तैयार की गई नीतियों की जानकारी भी नागरिकों को दें। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिज्ञा यात्रा निकलेगी। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने क्षेत्र में यात्रा के संचालन व रूट निर्धारण की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक पर कांग्रेस कार्यालय खोला जाएगा। इस दौरान देवेंद्र राणा, संजय पवार, अंकुर सैनी, अजय कुमार गुर्जर, चौधरी रणबीर, मो. गुलफाम मलिक, शिव कुमार राणा, चौधरी गालिब, ओमपाल सिंह, अशोक सैनी, हरिओम मिश्रा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मनीष त्यागी, इंदौर सिंह, मधु सहगल, सतपाल बर्मन, गुलफाम अंसारी, अब्दुल कादिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें