फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को न्याय दिलाएगी कांग्रेस: इमरान

विज्ञापन
देहात विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संदेश यात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा सरकारें देश को बर्बाद करने पर लगी हैं। कांग्रेस भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करती रहेगी और किसानों को न्याय दिलाएगी।
विज्ञापन

देहात विधानसभा के गांव नल्हेड़ा गाजी में कय्यूम प्रधान के निवास से विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कांग्रेस संदेश यात्रा का शुभारंभ किया, जो गांव बलियाखेड़ी पहुंचकर संपन्न हुई। कांग्रेसियों ने नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक मसूद अख्तर, पूर्व विधायक इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली व एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस संघर्ष के रास्ते पर चलकर किसानों को न्याय दिलाएगी। कांग्रेस किसी सूरत में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान फराज मसूद, गुलफाम अंसारी, शिव कुमार राणा, कमर अली, हाजी इदरीश, जावेद अली, मास्टर जफर, नसीम अहमद, दानिश मलिक, जावेद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें