ये रहेगा प्रियंका गांधी का निर्धारित कार्यक्रम
सुबह 10 बजे - देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से सहारनपुर जिले के लिए रवाना होंगी।
पूर्वाह्न 11:30 पर - प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजन करेंगी।
दोपहर 12:30 पर - ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाएंगी।
दोपहर 1:30 पर - चिलकाना में गंदेवड़ मार्ग स्थित मैदान पर किसान पंचायत में पहुंचेंगी।
अपराह्न 04 बजे - सहारनपुर में चकाराता मार्ग पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मरहूम रशीद मसूद के आवास पर पहुंचेंगी।
अपराह्न 04:30 पर- न्यू शारदानगर में शहीद निशांत शर्मा के आवास पर पहुंचेंगी।
सायं 05:00 बजे - वाया कार देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगी।
भीड़ जुटाने को एड़ी चोटी का जोर लगा रहे नेता
किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता प्रचार में जुटे हैं। विधायक नरेश सैनी, मसूद अख्तर, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद सहित सभी छोटे बड़े नेता क्षेत्र में दो दिन से प्रचार में लगे हैं। पंचायत में भीड़ जुटाने के लिए सभी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
कांग्रेसियों ने किया तूफानी दौरा
प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने तूफानी दौरा किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष चौ. हाशिम के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर गदा, हथौली, मंझाडी, शेखपुरा, मिल्को, नानौली, कांसेपुर, पठानपुरा आदि सहित अनेक गांवों को दौरा कर लोगों से सुल्तानपुर में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
चौ. हाशिम ने बताया कि मां शाकंभरी मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी रायपुर खानखा में दुआ के लिए जाएंगी। वहां से चिलकाना के कार्यक्रम में पहुंचेंगी। डॉ. मेघराज सैनी, आशु, खूबचन्द, मांगेराम, ताहिर, असलम, रिजवान, मेहरबान आदि रहे।
प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को लेकर पुलिस चौकस
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के आंदोलन को देखकर सुरक्षा के लिए आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगवाया है। कांग्रेस की चिलकाना में महापंचायत है। इसे देखकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर और शामली से भी फोर्स आएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/