फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रावण से नहीं मिल पाए कांग्रेसी

Wed, 14 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर बवाल के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे कांग्रेसियों को जेलर ने नियमों का हवाला देकर रोक दिया। इससे पहले तीन दिन पहले ही विधायक मसूद अख्तर और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने चंद्रशेखर से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेसी शिकायत लेकर डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस या प्रशासन किसी को भी ऐसे मिलने से नहीं रोक सकती।       

नौ मई को जिले भर में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर सहारनपुर जेल में है। जेल भेजने के अगले ही दिन कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद के नेतृत्व में चंद्रशेखर से जेल जाकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन


उस वक्त यह बात सामने आई थी कि कांग्रेसियों ने किसी और से मिलने के बहाने चंद्रशेखर से मुलाकात कर ली। इसके बाद प्रशासन ने चंद्रशेखर के परिजनों के अलावा किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के चंद्रशेखर से मिलने पर रोक लगा दी थी।

मगर मंगलवार को फिर से इमरान मसूद और विधायक नरेश सैनी अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ चंद्रशेखर से मिलने जेल पहुंचे, मगर जेलर ने उन्हें मिलने नहीं दिया। 

इससे नाराज सभी नेता डीएम से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और पुलिस के नहीं मिलने देने के रवैये को गलत ठहराया। विधायक नरेश सैनी का कहना है कि प्रशासन हमारे अधिकारों का हनन कर रहा है।

उधर, जेल अधीक्षक सेवा राम का कहना है कि जेल मैन्युअल में यह बात स्पष्ट है कि बंदी के परिजन ही उससे मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए भी समय निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें