फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्रियों और श्रमिकों के आंदोलन में कूदे कांग्रेसी

Sat, 28 Oct 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
श्रमिकों के आंदोलन में मौजूद कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने से खफा राज मिस्त्रियों और इससे जुडे़ श्रमिकों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को एनजीटी के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनन बंद होने से राज मिस्त्रियों और श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। कांग्रेसी नेताओं ने श्रमिकों को समर्थन की घोषणा की। 

शुक्रवार को गांधी पार्क मैदान में बड़ी संख्या में राज मिस्त्री और निर्माण कार्य से जुडे़ श्रमिकों ने प्रदर्शन कर खनन सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि खनन बंद होने की मार जिले के हजारों परिवारों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इससे जहां राज मिस्त्रियों और इससे जुडे़ मजदूरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है वहीं इससे जुडे़ वाहन संचालक भी बेरोजगार हो गए हैं।  उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में एनजीटी अध्यक्ष से स्थानीय खनन खोलने की मांग की।

पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर एवं नरेश सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया आदि ने श्रमिकों की मांगों को समर्थन किया।

उन्होंने कहा खनन बंद होने से जिले के हजारों लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस श्रमिकों की मांगों का पूर्ण समर्थन करती है। नवीन चौधरी, विक्की पुजना, जीशान, शब्बीर, साजिद अली, दिलशाद, सखावत, शाहनवाज,  राशिद, नौशाद, अब्दुल मालिक, इरफान, सुशील धीमान, नरेश धीमान, रहमान, इकबाल, राकेश, अरविंद, राकेश, प्रमोद कुमार, अफजाल, सुशील आदि रहे।
विज्ञापन

 जुलफान, अहसान, सहेंद्र धीमान आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें