एल्पाइन पब्लिक स्कूल में किड्स जोन का स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों, नृत्य और संगीत में अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।
चिलकाना रोड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक असमा प्रवीन ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने नृत्य और संगीत की उम्दा प्रस्तुतियां दी। विभिन्न रेसों में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने सिंपल रेस, परोप रेस एवं जिक जैक रेस में हिस्सेदारी की।
नर्सरी में दीपिका ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय, हिमांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया। एलकेजी में शिवा प्रथम, हिमांशु द्वितीय, दीपक तीसरे स्थान पर रहा। यूकेजी में सैफुल्ला, कैफ और हम्माद क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रिंग रेस में प्रिंस प्रथम, अदीबा और मयंक द्वितीय, जुनैद और अहकाम अब्दुल्ला तृतीय स्थान पर रहे। परोप रेस में अहकामा और भविष्य प्रथम, हस्सन एवं प्राची द्वितीय, हनीफा एवं फैज तीसरे स्थान पर रहे।
लेग्ड बैक रेस में सत्ताउल्लाह एवं मुस्तबा प्रथम, वैभव और आहद द्वितीय एवं ईश और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का निर्देशन प्रियंका गुप्ता, रुचिका गुप्ता और नाजिया ने संयुक्त रूप से किया।
उप प्रधानाचार्य आंचल सिंघल ने कार्यक्रम के अंत में वोट ऑफ थैंक्स से सभी का आभार जताया। कोआर्डिनेटर सर्वत जमाल, गीता कौशिक और सोनिया रहे।