फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्प्यूटर सिस्टम खराब, तीन दिन से बैंक में नहीं हो रहा लेन देन

विज्ञापन
झाडवन बैंक शाखा पर लटका ताला - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण तीन दिन से शाखा में कोई भी काम नहीं हो रहा है। सिस्टम खराब होने के चलते कर्मचारियों ने बैंक पर ताला लगा दिया है, जिस कारण शाखा में लेनदेन करने के लिए आने वाले ग्राहक बाहर से ही बैरंग लौट रहे हैं। शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे, जिसे लेकर उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम झाड़वन स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पिछले बुधवार को तकनीकी कारणों से पूरा कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गया था। इसे शुक्रवार तक भी ठीक नहीं कराया जा सका। इसके चलते कर्मचारियों ने बैंक पर ताला लगा दिया है। इस बैंक शाखा से चंदपुरा, कलसी, रादौर, धानवा, मोहम्मदपुर गुर्जर, डुभर किशनपुर, खडलाना, कोलाखेडी सहित दर्जन भर गांवों के उपभोक्ता जुड़े हैं। शुक्रवार को बैंक पहुंचे इस्लाम, इंतजार, मोहब्बत अली, रमेश कुमार, कवंरपाल, संदीप कुमार, विनय पांचाल, डॉ. विजय शर्मा, अशोक शर्मा, यशपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, फारूख, सुशील कुमार आदि का कहना है कि बैंक प्रबंधक की उदासीनता के चलते ही कई दिनों से तकनीकी कमी से जूझ रही बैंक शाखा में कामकाज सुचारु नहीं हो सका है। सुशील कुमार ने बताया कि उनके परिवार में शादी है। पैसों की निकासी नहीं होने से खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। उधर शाखा प्रबंधक जरनैल सिंह बाघला ने बताया कि पहले दिन से ही सिस्टम में आई तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें