फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधानसभा सीट पर 5165 डुप्लीकेट वोट होने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी विधायक संजय गर्ग ने आरोप लगाया कि नगर विधानसभा सीट पर 5165 वोट डुप्लीकेट हैं। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को इसकी सूची सौंपते हुए आरोप लगाया कि एक राजनीतिक दल विशेष के कार्यकर्ताओं के विभिन्न मतदेय स्थलों पर दो से लेकर चार तक वोट बने हुए हैं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से जांच करा कर ऐसे वोटों को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह के नाम सौंपे ज्ञापन में सपा प्रत्याशी शहर विधायक संजय गर्ग ने आरोप लगाया कि सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर एक ही व्यक्ति के कई वोट भी बने हैं। ऐसे वोटों की संख्या 5165 हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 238 मृतकों के भी वोट बने हुए हैं। सपा प्रत्याशी ने सर्वोच्च न्यायालय के एक निर्णय का हवाला देते हुए ऐसे वोटों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से ऐसे वोटों की जांच करा कर निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें