जल्द दिलाया जाए समतलीकरण का मुआवजा
सहारनपुर। भूमि समतलीकरण के मुआवजे से वंचित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर गैस पाइप लाइन प्रभावित किसान संघर्ष समिति ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिस भूमि से गैस पाइप लाइन गई है उसको राजस्व अभिलेखों में दर्ज न किया जाए।
बुधवार को एडीएम प्रशासन से मुलाकात से पहले कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में समिति के संयोजक पंकज त्यागी ने कहा वर्ष 2010-2011 में किसानों ने गैस पाइप लाइन डालने के हेतु भू उपयोग के लिए भूमि दी थी। अब इसे राजस्व के अभिलेखों में दर्ज करा दिया गया है। जबकि यह भूमि सिर्फ गैस पाईप लाइन में भू उपयोग के लिए दी गई थी। अब इसे खतौनी में दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने समतलीकरण के मुआवजा से वंचित रह गए किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान पलटूराम, अजब सिंह, मगन, बबलू, अरविंद, महीपाल, धर्म सिंह, तासीन, महक सिंह, शीशपाल सैनी, मेघपाल, मोहर सिंह, श्रीराम, वीर सिंह, विपिन पंवार, काला, मनोज, सुभेपाल सहित अन्य मौजूद रहे।