फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लालवाला में दूसरे दिन भी जातीय तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर भड़के जातीय बवाल के बाद रविवार को दूसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव की सभी सीमाओं को पूरी तरह सील करते हुए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
बता दें, कि शनिवार को लालवाला गांव में दो बीघा विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोग आमने-सामने आ गए थे। गांव में दोबारा कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए रविवार को भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। पुलिस ने गांव के भीतर जाने वाले रास्तों और गलियों में कई जगह मजबूत बैरिकेडिंग की हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जब तक गांव की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक किसी भी बाहरी राजनीतिक या सामाजिक व्यक्ति को गांव के अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपा पदाधिकारी पुलिस ने किए नजरबंद
तनाव को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर सहित आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके घरों पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। इसी बीच किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने भी सोमवार को लालवाला गांव पहुंचने का एलान किया है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन आगामी रणनीति बनाने और सुरक्षा घेरा और मजबूत करने में जुट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें