फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का कमिश्नरी पर प्रदर्शन

Tue, 29 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 350 रुपये प्रति क्विंटल से कम गन्ना मूल्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि पेराई सत्र चालू हुए करीब एक माह होने को है, इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सैफई में सरकार उत्सव मना रही है जबकि प्रदेश का किसान आत्महत्या की कगार पर खड़ा है।

मंडल अध्यक्ष जावेद तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान को अपने एजेंडे से ही बाहर निकाल दिया है। फसलों का उचित भाव नहीं मिलने से किसानों का खेती से मोहभंग होता जा रहा है। उन्होंने विद्युत निगम पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञान सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, बिजली बिल बकाया होने पर किसानों पर एफआईआर नहीं कराने, सड़कों से पैठ और अतिक्रमण हटाने, प्राइवेट दुकानों पर बिकने वाले रासायनिक खादों और दवाईयों की प्रमाणिकता और मूल्य की जांच कराने आदि मांग की गई।

इस दौरान सरदार मनमोहन सिंह, अशोक कुमार, चौधरी चरण सिंह, मुकेश तोमर, जगपाल, मेवाराम, संजय चौधरी, बृजपाल सैनी, जिले सिंह, रघुवीर, नरेश स्वामी, भीम सिंह, राजपाल, भूपेंद्र  त्यागी, प्रदीप ठाकुर, पप्पू नागल, केहर सिंह, सुदेशपाल, मेहरबान, भूरा, इमरान, ईश्वर आर्य , निर्भय , सीखचंद आर्य, राजवीर, रोहताश, नरेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें