फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में हंगामा, प्रधान का हुक्का-पानी बंद

Sun, 17 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम नंदी में राशन की दुकान के डीलर के चयन के लिए आयोजित खुली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर खास के पक्ष में बहुमत न होने पर खुली बैठक स्थगित कराने एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। गुर्जर समाज के लोगों ने बैठक कर ग्राम प्रधान के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन


शनिवार को राशन की दुकान आवंटित करने के लिए ग्राम नंदी में खुली बैठक का आयोजन किया गया। मगर, राशन डीलर के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। लोगों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी बहुमत न होने पर भी प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति के पक्ष में दुकान आवंटित कराने पर अड़े रहे। जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया।

इस पर प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी ने गुर्जर समाज के लोगों के साथ गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया।बाद में ग्राम विकास अधिकारी पर्यवेक्षक न आने का बहाना बनाकर खुली बैठक को स्थगित करने का ऐलान कर चले गए। इससे गुर्जर समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन


लोगों की सेठपाल के आवास पर पंचायत की गई, जिसमें ग्राम प्रधान के व्यवहार की निंदा की गई। सेठपाल ने बताया कि गुर्जर समाज की पंचायत में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान चरण सिंह गुर्जर का बहिष्कार कर दिया है और उसका हुक्का पानी बंद कर दिया है।

पंचायत में सेठपाल सेठ के अलावा नाथीराम, आजाद सिंह, बिरमपाल, प्रदीप, सुमित कुमार, राजवीर सिंह, रजनीश, वीर सिंह, पप्पू, पंकज कुमार, गुरमत कुमार, पुनीत, सुभाष, आशीष, आदित्य, सचिन, जोगेंद्र, लाला, राहुल, महेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, घसीटू राम, धर्मपाल, सोम, योगेंद्र सिंह, लोकेंद्र कुमार, अरुण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें