फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर निगाह रखने को बनी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर निगाह रखने के लिए तहसील व जिला स्तरीय समितियों का गठन किया है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तहसील स्तरीय समिति बनी है। वहीं, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला स्तरीय समिति बनाई गई है।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह समिति के अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह तथा मुख्य कोषाधिकारी सतेंद्र सागर सदस्य होंगे। इसी प्रकार तहसील बेहट में उपजिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य तथा वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे। तहसील नकुड़ में उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्साधिकारी सदस्य होंगे। तहसील रामपुर मनिहारान में उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य तथा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय तथा मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रशांत कुमार सदस्य होंगे। तहसील देवबंद में उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य तथा लेखाधिकारी नगर निगम सदस्य होंगे। तहसील सहारनपुर में उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, तहसीलदार सदस्य तथा सहायक निबंधक फर्म्स चिट्स एंड सोसायटी सदस्य होंगे।
डिप्टी कलक्टर पूरण सिंह निर्वाचन अधिकारी बने
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और प्रत्येक ब्लॉक पर सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किए हैं। असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी अमित अग्रवाल को मुजफ्फराबाद ब्लॉक, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी रवि कुमार को साढ़ौली कदीम, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसआर मौर्य को सरसावा, अवर अभियंता नेडा आरबी वर्मा को नकुड़, प्रधानाचार्य डायट राज सिंह यादव को गंगोह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी असित सिंह को नानौता, बाट माप निरीक्षक राजेश कुमार को देवबंद, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह को रामपुर मनिहारान, कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा शर्मा को नागल, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक चंद्र पंत को बलियाखेड़ी, अवर अभियंता लघु सिंचाई अमित गोयल को पुंवारका का सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। वहीं, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के अवर अभियंता राजेश श्रीवास्तव को बतौर सहायक निर्वाचन अधिकारी आरक्षित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें