फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट पर निगरानी के लिए कमेटी गठित

Sun, 03 Dec 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार्यालय पर बैठक लेते डीएम पीके पांडेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा है कि खाद्य पदार्थों एवं दवाइयों में मिलावट करने वाले पूरे समाज के दुश्मन हैं। अधिकारी जांच कर ऐेसे लोगों पर कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि मिलावटी मामलों पर निगरानी के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


डीएम शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम जन मानस के सुरक्षित एवं गुणवत्ता युकत खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिलास्तरीय कमेटी बनाई जा रही है।

अधिकारी अधिक से अधिक दुकानों को पंजीकृत कर लाइसेंस जारी करें । उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों एवं दवाइयों में मिलावट करने वाले तथा नकली दवाइयां बेचने वाले समाज के दुश्मन हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों की सूचना टोल फ्री नंबर 18001805533 पर देने के लिए टोल फ्री नंबर को सार्वजनिक करें। इससे मिलावट करने वालों पर कार्रवाई की जा सकेगी। खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने विभागीय कार्रवाई का ब्यौरा प्रस्तुत किया। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें