फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नियम विरुद्ध नियुक्ति के आरोप में समिति के कैडर सचिव निलंबित

Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति(बीपैक्स) समिति में नियम विरुद्ध नियुक्ति के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने गंगोह की रंधेड़ी बीपैक्स समिति के कैडर सचिव हुकुम सिंह को निलंबित किया है।
विज्ञापन

मामला शाहजांपुर समिति में विभिन्न पदों पर भर्ती का था। हुकुम सिंह पर आरोप था कि नियम विरुद्ध अमित कुमार विक्रेता, सावन कुमार कार्यालय सहायक, वंशदेव वर्मा कैशियर, सत्यव्रत चौधरी सहायक लेखाकार एवं चौकीदार पद पर पंकज कुमार की भर्ती की गई है। इसके अलावा बी पैक्स सरसावा के संचालक मंडल की बैठक के प्रस्ताव संख्या चार के मुताबिक कार्यालय सहायक, कंप्यूटर सहायक के लिए एक कर्मचारी नियुक्ति करने के लिए तीन सदस्यीय चयन समिति के गठन का प्रस्ताव था।
आरोप था कि समिति सचिव हुकुम सिंह द्वारा प्रबंध कमेटी के द्वारा लिए गए निर्णय के विपरीत तीन सदस्य चयन समिति में स्वयं प्रतिभाग किया। मामले की शिकायत सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा शासन में की गई। इसके बाद डायरेक्टर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लखनऊ ने अपने पत्र में कैडर सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया। था।
विज्ञापन

इसके बाद सहकारिता विभाग के एडीसीओ स्तर के दो अधिकारी जांच समिति में शामिल रहे। समिति ने सभी तथ्यों की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन समिति को सौंप दी। जांच रिपोर्ट को प्रशासन समिति में रखा गया। समिति में डीसीबी के अध्यक्ष, सहकारिता विभाग के अधिकारी आदि सदस्य शामिल थे। समिति ने सर्वसम्मति के आधार निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की। इसके बाद कैडर सचिव हुकुम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील देवबंद रमेश कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह 15 दिनों में आरोप पत्र जारी करेंगे।
- राजनीति से प्रेरित आरोप

कैडर सचिव हुकुम सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं। वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। आरोप पत्र में जो भी बिंदुओं पर जवाब मांगा जाएगा। उसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

नियमावली के विरुद्ध जाकर नियुक्ति के मामले में कैडर सचिव को निलंबित किया गया है। आरोप पत्र दिया जा रहा है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- रजनीश प्रताप सिंह एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें