फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने ली अफसरों की क्लास

Sat, 23 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस में शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रगति रिपोर्टों का अध्ययन कर भाग लें। बैठक में पूरी तैयारी के साथ नहीं आने पर अपने विभाग की सही रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत कर पाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपने विभाग की योजना की सही जानकारी व प्रगति ठीक से प्रस्तुत नहीं करने पर उपनिदेशक उद्यान को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। बैठक में डूडा के अधिकारी के उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जेडीसी को दिए।

एमपी अग्रवाल ने कहा कि बाबू रिपोर्ट बना देते हैं, अधिकारी उसे लेकर बैठक में चले आते हैं और यह गवारा नहीं करते कि रिपोर्ट जांच लें। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव में भ्रमण के लिए जाते हैं तो वहां पर जाकर चल रही सभी योजनाओं का सत्यापन कर लें कि योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं।
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि सभी किसानों का पंजीकरण अवश्य कराए ताकि किसानों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सके। मुख्य अभियंता विद्युत को कटिया डालने वालों के कनेक्शन देने और मकान के अंदर लगे मीटरों को मकान के बाहर लगाने का आदेश दिया।

नए कनेक्शन के मीटर बाहर लगाने के साथ ही प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट देने के आदेश दिए। अपर निदेशक स्वास्थ्य को मंडल में सभी डाक्टरों को गांव में भ्रमण करने के निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कुक्कुट विकास, कामधेनु, मिनी कामधेनु योजना, नवीन उद्यान रोपण आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में मुजफ्फरनगर के डीएम निखिल चंद शुक्ला, प्रभारी जिलाधिकारी मोनिका रानी, जेडीसी आरपी उपाध्याय, सीडीओ बीके सिंह व एपी शर्मा सहित सभी मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें