पुलिस लाइन में बिखरे गणतंत्र के रंग
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस के जवानों ने जहां शानदार परेड का प्रदर्शन किया। वहीं शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष, खाद्य एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी ने परेड की सलामी ली। उनके साथ एसएसपी दिनेश कुमार पी. भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर एसएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया। डॉ. सैनी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण, जनता से अच्छा व्यवहार सहित सभी भूमिकाओं में पुलिस सक्रिय और ईमानदार रहे। परेड के प्रथम कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, द्वितीय कमांडर सीओ सदर रजनीश उपाध्याय और तृतीय कमांडर उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रहे। परेड में अव्वल रहने वाली टोलियों, उनके कमांडरों, सांस्कृतिक एवं पीटी प्रदर्शन में आगे रहे प्रतिभागी सम्मानित किए गए। जिले की पीआरवी टीम के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
ये हुए सम्मानित
एसएसपी दिनेश कुमार को गोल्ड दिया गया। प्लेटिनम और सिल्वर श्रेणी में अन्य पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में सीओ मुकेश चंद्र मिश्रा, थाना सदर प्रभारी पंकज पंत, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, सुनील कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षी मोहम्मद शाहनवाज, आरक्षी विपिन कुमार कौशिक, कुनाल मलिक, मोहित कुमार, सोहेल खान और कमल कौशिक शामिल रहे।
थ्री नॉट थ्री की भी हुई विदाई
गणतंत्र दिवस समारोह के साथ ही वर्षों से खाकी का साथ निभाने वाली थ्री नॉट थ्री राइफल की भी औपचारिक विदाई हो गई। पुलिस लाइन में हुए आयोजन के समय मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस के जवान इंसास और अन्य हथियारों के साथ ड्यूटी देते नजर आए। एसएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे और अपराधियों को पकड़ने में थ्री नॉट थ्र्री की भूमिका हमेशा यादगार रहेगी। नए दौर की जरूरत के अनुरूप अब पुलिस को इंसास और एसएलआर जैसे शस्त्र दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में चेहरे पर तिंरगा बनाये छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते स्कूली छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड में भाग लेते पुलिस जवान- फोटो : SAHARANPUR