फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइंग शीट पर उकेरे कल्पनाओं के रंग, अभिनय की छाप छोड़ी

विज्ञापन
नगर निगम द्वारा जनमंच परिसर में ड्राइंग प्रतियोगिता ड्राइंग बनाती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा ड्रीम गैलेक्सी एकेडमी के सहयोग से शुक्रवार को गांधी पार्क में चित्रकला तथा जनमंच प्रेक्षागृह में सोलो एक्टिंग प्रतियोगिता कराई गई। दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ योगगुरु पद्मश्री भारत भूषण, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमएस डॉ. ममता सोढ़ी, सीएमएस डॉ. आभा वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन व सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चित्रकला प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ज्यादातर प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, भू-संरक्षण के अलावा स्वच्छता का संदेश देते चित्र बनाए। निर्णायकों में हरीश भटेजा, मंजुला सक्सेना व आरती वालिया शामिल रहीं। सोलो एक्टिंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक कलाकारों ने प्रतिभाग किया। नैरोन सिंह राणा, अनिल अरोड़ा व शैली कपूर सोलो प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। एक डांस ग्रुप देश की सीमाओं पर सैनिकों द्वारा आतंकवादियों का खात्मा करने की मार्मिक प्रस्तुति दी। जनमंच प्रेक्षागृह देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री भारत भूषण ने लोगों को स्वच्छता अपनाने की अपील की। महापौर संजीव वालिया और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दीक्षा सेतिया, राजकुमार सेतिया, अमित तोमर, एसबी अग्रहरि, याशिका, पार्षद मंसूर बदर, सईद सिद्दीकी, सुमित मलिक, राकेश शर्मा, योगेश पंवार, केके गर्ग, मोहित तलवार, मो. इंतजार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।
-------
स्वच्छता के लिए सम्मानित
नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैंकिंग के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता के तहत अस्पतालों के वर्ग में एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व विब्रोज हॉस्पिटल को पुरस्कृत किया। स्कूलों के वर्ग प्राथमिक विद्यालय मातागढ़, जीजीआईसी जोगियान पुल, सरस्वती विहार दिल्ली रोड व रेनबो स्कूल को सम्मानित किया। होटलों के वर्ग में होटल आएसिस, पंजाब होटल व राजमहल होटल को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

-------
सीएमओ को सम्मानित किया
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी को कोरोना काल व वैक्सीनेशन की श्रेष्ठ व्यवस्था के लिए ‘स्वच्छता भास्कर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। डॉ. सोढ़ी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें