फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट से भर सकती है कालेजों की सीट

विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराते छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों में सोमवार से ओपन मेरिट के आधार पर दाखिले शुरू किए गए। जेवी जैन कॉलेज में एक ही दिन में 195 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। मुन्नालाल कॉलेज में सोमवार को भी दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रही। महाराज सिंह कॉलेज आज मंगलवार से दाखिले करेगा।
विज्ञापन

जेवी जैन कॉलेज में पहली दो मेरिट में कुल 288 सीटें भरी गई थी। बीए में 126, बीकॉम में 106 और बीएससी में 54 सीटों पर दाखिले हुए थे। मगर ओपन मेरिट जारी होने के बाद सोमवार को पहले ही दिन 195 दाखिले हुए। बीए में 72, बीकॉम में 73 और बीएससी में 50 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। अभ्यर्थियों की खासी संख्या के चलते महाविद्यालय में चहल पहल नजर आई।
प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि सोमवार को काफी संख्या में दाखिले हुए हैं। उम्मीद है कि आगामी दो दिनों में यह संख्या बढ़ेगी। मुन्नालाल कॉलेज में सोमवार को बीए में 47 और बीकॉम में मात्र 12 छात्राओं ने दाखिला लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अमिता अग्रवाल ने बताया कि इस बार दाखिले के लिए बेहद कम संख्या में छात्राएं पहुंच रही हैं। उधर, महाराज सिंह कॉलेज में सोमवार को सूची चस्पा की गई। यहां ओपन मेरिट के दाखिले मंगलवार से शुरू होंगे।

जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

जैन डिग्री कॉलेज में लगी लिस्ट देखते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें